नीमच। शासन के निर्देशानुसार बुधवार 17 दिसंबर 2025 को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मालाहेड़ा में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, चर्म रोग, उदर रोग, कब्ज, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, अर्श, गैस, अम्लपित्त एवं उच्च रक्तचाप सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच की गई।
शिविर के दौरान कुल 31 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. आबिद खान द्वारा मरीजों को तनावमुक्त जीवन, गर्भावस्था में संतुलित आहार, स्वच्छता, दिनचर्या एवं पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई। शिविर के सफल आयोजन में औषधालय स्टाफ अनवर खान की उपस्थिति एवं सहयोग रहा।