BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2025, 7:17 pm
KHABAR : नीमच में ब्‍यूटी पार्लर, कृषि उद्यमी, मछली पालन संबंधी निःशुल्‍क प्रशिक्षण कार्यक्रम, 35 दिन की अवधि में आवास, भोजन व नाश्ते की व्यव्स्था भी रहेगी मुफ्त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, नीमच द्वारा 26 दिसंबर 2025 से ब्युटी पार्लर प्रशिक्षण महिलाओ के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुके हैं। प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण का लाभ नीमच जिले के ग्रामीण अंचल की युवक, युवतियां जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो ले सकेगी। इस 35 दिवसीय प्रशिक्षण में आवास, भोजन व नाश्ते की व्यव्स्था निःशुल्क रहेगी।

साथ ही 23 दिसंबर 2025 से कृषि उद्यमी प्रशिक्षण (डेयरी फार्मिंग - वर्मी कम्पोस्ट एवं कृषि) का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ हो रहा है। प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण का लाभ ग्रामीण अंचल की युवक, युवतियां जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो को मिलेगा। इस 13 दिवसीय प्रशिक्षण में आवास, भोजन व नाश्ते की व्यव्स्था निःशुल्क रहेगी। प्रशिक्षण में पशु चिकित्सालय, कृषि, बागवानी एवं अन्य विभागो से प्रतिदिन अलग-अलग अनुभवी वैज्ञानिकों, अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके अलावा 20 दिसंबर 2025 से मछली पालन का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण का लाभ केवल ग्रामीण अंचल की युवक, युवतियां जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो को मिलेगा। इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण में आवास, भोजन व नाश्ते की व्‍यवस्‍था निरूशुल्क रहेगी। प्रशिक्षण के दौरान पशु चिकित्सालय एवं अन्य विभागों से अनुभवी वैज्ञानिकों, अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। विस्‍तृत जानकारी स्‍वरोजगार प्रशिक्षण संस्‍थान से और मो.न. 9111053516 से प्राप्‍त की जा सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE