रतलाम। एमैच्योर स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ने भोपाल के विंस क्लब में मध्यप्रदेश टीम के चयन का ट्रायल आयोजित किया। अस्मिता खेलो इंडिया विमेंस प्रतियोगिता के तहत हुए इस राज्यस्तरीय ट्रायल में प्रदेश के सभी जिलों से 800 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल में रतलाम जिले से कुल 35 महिला खिलाड़ी शामिल हुईं। इनमें से 15 खिलाड़ियों का चयन मध्यप्रदेश वेस्ट जोन टीम के लिए किया गया।
चयनित खिलाड़ी अब 25 से 28 दिसंबर के दौरान इंदौर के निजी स्कूल में आयोजित होने वाली वेस्ट जोन प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने मेडल भी जीते। इसमें गोल्ड मेडल नंदनी राठौर, मुक्ता खारोल, प्रतिज्ञा कुंवर, शिवानी चौहान, राजश्री राठौर, पिंकी रोहिदास, प्रियंका राव, आकांक्षा यादव, पायल योगी, प्रियंका सोलंकर, सिल्वर मेडल शिवानी चौधरी, निर्मला मालवीय, शीतल किर, खुशबू जाट, तनुजा शर्मा, तुलसी मालवीय, ब्रांज मेडल तुलसी मालवीय, चिन्मया मिश्रा, खुशी सिंघाड़, खुशबू शर्मा ने जीते। प्रतियोगिता के दौरान रतलाम जिले से जितेंद्र राठौड़, शुभम खराड़ी एवं आकांक्षा यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जबकि पायल योगी एवं आरती सोलंकी ने कोच के रूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद सोनडावल, प्रदेश महासचिव आशुतोष दाधीच ने हर्ष जताया।