BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2025, 10:48 am
KHABAR : प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया आज नीमच प्रवास पर, प्रशासनिक बैठकों, प्रेस वार्ता व भाजपा जिला बैठक में होंगी शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया बुधवार को नीमच प्रवास पर रहीं। वे प्रातः रतलाम से सड़क मार्ग द्वारा नीमच पहुँचीं। प्रवास के दौरान उन्होंने प्रशासनिक, विकासात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता की।

प्रभारी मंत्री प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में शामिल हुईं। इसके पश्चात दोपहर 12.30 बजे राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासन की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

इसके बाद भूरिया ने स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया। इसी क्रम में वे भाजपा जिला कार्यालय ‘तपोभूमि’ में आयोजित जिला स्तरीय बैठक को भी संबोधित करेंगी। बैठक में सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दो वर्ष के कार्यकाल में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करना है।

प्रभारी मंत्री के नीमच आगमन पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, एसडीएम संजीव साहू, निलेश पाटीदार, महेंद्र भटनागर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

प्रवास उपरांत प्रभारी मंत्री का शाम को झाबुआ प्रस्थान प्रस्तावित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE