नीमच। बीती शाम नीमच के समीप घसुंडी फंटे पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश साहू पिता सुखदेव साहू (जाति तेली), निवासी खोर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा शाम करीब 4 बजे घसुंडी फंटे पर होटल प्रताप के सामने हुआ। रमेश साहू मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें तेज गति से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रमेश साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर नयागांव टोल एंबुलेंस द्वारा शव को नीमच जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आज सुबह पोस्टमार्टम किया गया। जिला अस्पताल पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंट थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है तथा दुर्घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
