BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2025, 1:21 pm
KHABAR : मुंगावली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग बालिका को मुंबई महाराष्ट्र से दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार, पढे़ अलीम डायर की खबर 

Share On:-

अशोकनगर। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा गुम/अपहर्ता बालक, बालिकाओं, महिलाओं की दस्तयाबी की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 


इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में एवं एसडीओपी मुंगावली सनम बी खान के मार्गदर्शन में थाना मुंगावली द्वारा नावालिग बालिका को मुंबई महाराष्ट्र से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 


उल्लेखनीय है कि थाना मुंगावली दिनांक 12.12.2025 को फरियादी द्वारा अपनी 14 वर्षीय बालिका के अपहृत होने की रिपोर्ट लेख कराई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मुंगावली में अपराध क्रमांक 468/2025 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा द्वारा तत्काल टीम गठित कर थाना प्रभारी मुंगावली उनि0 जोगेन्द्र सिंह यादव को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। 


थाना प्रभारी मुंगावली उनि0 जोगेन्द्र सिंह यादव द्वारा तकनीकी संसाधनों के आधार पर अपहृता को मुंबई महाराष्ट्र से दस्तयाब कर, अपहृता के कथनों के आधार पर अपराध सदर में 87,64(2) (एम) बीएनएस एवं 5एल/6 पोक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। 


उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुंगावली थाना प्रभारी मुंगावली उनि0 जोगेन्द्र सिंह यादव, सउनि0 अनिल कुमार, सउनि0 कान सिंह, प्रआर0 राजेन्द्र बघेल, प्रआर0 अरविन्द मौर्य, आर0 महेन्द्र भार्गव, आर0 पवल, आर0 किशन, आर0 गोविन्द एवं सायबर सेल अशोकनगर से सउनि0 संजय गुप्ता, सउनि0 अभिजीत एवं आर0 प्रशांत की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर द्वारा प्रकरण में उल्लेखनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE