BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2025, 1:50 pm
KHABAR : सीहोर से हरदा तक जन क्रांति का शंखनाद, कुबेरेश्वर धाम से करणी सैनिकों ने प्रारंभ की पदयात्रा, पैदल पहुंचेंगे हरदा, पढे़ खबर 

Share On:-

सीहोर। मध्य प्रदेश में जन अधिकारों की गूँज अब सड़कों पर सुनाई देने लगी है। सीहोर के सुप्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम से आज करणी सैनिकों की एक पदयात्रा का आगाज हुआ, जो हरदा में होने वाले ‘जन क्रांति आंदोलन’ को लेकर की जा रही है। आस्था और संकल्प के संगम के साथ, कुँवर ललित सिंह सिसोदिया और कुँवर कमलेश सिंह राजपूत (थुना) के नेतृत्व में करणी सैनिकों का जत्था हरदा की ओर कूच कर चुका है। यात्रा की शुरुआत से पहले बाबा कुबरेश्वर का आशीर्वाद लिया गया और फिर जोश-ओ-जुनून के साथ ये काफिला आगे बढ़ा।


​सीहोर जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान ने अपनी टीम के साथ पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया। तिलक लगाकर और माला पहनाकर उन्होंने सेना को जीत का संकल्प दिलाया। जन क्रांति आंदोलन हरदा में लाखों करनी सैनिक 21 सूत्री मांगों को लेकर 21 दिसंबर को हरदा पहुंचेंगे, जिसका नेतृत्व करणी सेना प्रमुख ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर करेंगे। 


“यह सिर्फ यात्रा नहीं, जन-जन की आवाज है। 21 दिसंबर को हरदा की धरती पर नया इतिहास रचा जाएगा। इस आंदोलन का मुख्य केंद्र 21 दिसंबर है, जब 21 सूत्रीय मांगों को लेकर लाखों करणी सैनिक हरदा पहुंचेंगे, और सरकार के अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखेंगे।  युवाओं के अधिकार, स्थानीय समस्याएं और क्षेत्र के विकास की मांगों को लेकर यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक शासन-प्रशासन की नींद नहीं खुल जाती।


​यात्रा के दौरान वरुण सिंह सोलंकी, लखन सिंह राजपूत और गजराज सिंह तंवर, धरम सिंह राजपूत सरपंच भटोनि ,दीपक सिंह परिहार सहित भारी संख्या में करणी सैनिक मौजूद रहे। अब सबकी निगाहें 21 दिसंबर जन क्रांति आंदोलन हरदा पर टिकी हैं, जब मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों के करणी सैनिक हरदा में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE