BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2025, 3:38 pm
KHABAR : भौरासा में विकास को लगे पंख, वार्ड क्रमांक 2 में भुतड़ा जी की झीन से लेकर श्मशान घाट तक सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ, पढे़ मनोज शुक्ला की खबर 

Share On:-

भौरासा। नगर परिषद भौरासा में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 2 में भुतड़ा जी की झीन से लेकर श्मशान घाट तक सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। रोड निर्माण का भूमि पूजन नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जयसिंह राणा एवं वार्ड पार्षद छोटूलाल लोधी द्वारा किया गया।


नगर परिषद द्वारा इससे पहले वार्ड क्रमांक 5, 6, 7 एवं 8 में विकास कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि अब वार्ड क्रमांक 2 में श्मशान घाट मार्ग पर रोड निर्माण शुरू होने से नागरिकों में हर्ष का माहौल है। यह मार्ग वर्षों से जर्जर हालत में था, जिससे आवागमन में परेशानी होती थी और बारिश के मौसम में कीचड़ से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।


नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी एवं उपाध्यक्ष जयसिंह राणा ने बताया कि नगर के शेष वार्डों में भी चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जाएंगे। इस सड़क के बनने से वार्डवासियों को कीचड़ और खराब रास्तों से काफी हद तक राहत मिलेगी।


इस अवसर पर धीरज छोटूलाल लोधी, भगवान सिंह कामदार, पूर्व पार्षद बद्रीलाल लोधी, सुरेशचंद लोधी (टेलर), राजेश लोधी, सागर लोधी, पंडित विवेक शर्मा, कमल लोधी, पंडा जी, गौरव लोधी, आकाश लोधी, मनोज लोधी, नितिन चरण सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

सोनकच्छ तहसील से मनोज शुक्ला की रिपोर्ट

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE