BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2025, 4:27 pm
BIG NEWS : महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय में तीन माह का आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन, छात्राओं को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, दैनिक उपयोग की वस्तुओं को आत्मरक्षा के साधन के रूप में प्रयोग करने की सिखाई विधि, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सिटी स्थित महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को आत्मनिर्भर, निर्भीक एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से संचालित तीन माह का आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 16 सितंबर से 16 दिसंबर तक नियमित रूप से आयोजित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य बाल किशन बनौधा, प्रभारी शिला मोगिया एवं हेमलता वर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षक विक्रम मेरावत द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा की प्रभावी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक पंच, पावरफुल किक, विभिन्न प्रकार की पकड़ से स्वयं को छुड़ाने के उपाय तथा आपात स्थिति में दैनिक उपयोग की वस्तुओं को आत्मरक्षा के साधन के रूप में प्रयोग करने की विधियां सिखाई गईं।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से छात्राओं में आत्मविश्वास, साहस और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का विकास हुआ है, जो उन्हें जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करने में सहायक सिद्ध होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE