चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर कार्यालय चित्तौड़गढ़ में पदस्थापित अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रजनीश कुमार शर्मा को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत होने पर उनका अभिनंदन किया गया।
ब्राह्मण समाज के सर्व योगेश शर्मा (आर ओ), नवीन सारथी, भारत चाष्टा, रामक्षमण त्रिपाठी, मनीष भट्ट, प्रीतम पंचोली, सुरेंद्र गील, दयाशंकर शर्मा, संतोष शर्मा, मनीष दशोरा, योगेश दशोरा घाघसा, श्याम गौड़, सुनील पावणा, प्रदीप पारिक, ओम व्यास, अर्जुन जोशी, अरविंद मेनारिया, प्रवीण मेनारिया, राहुल तड़बा,जगदीश गौड़, आदि ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर, माला अपर्णा से स्वागत किया। भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह फरसा भेंट किया।
उल्लेखनीय है कि राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर द्वारा राजस्थान तहसीलदार सेवा नियमावली 1956 के नियम 29-ए के उपनियम 4 के अंतर्गत वर्ष 2025-26 की नियमित विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंषाओं पर जिला कलक्टर कार्यालय चित्तौड़गढ़ में पदस्थापित अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रजनीश कुमार शर्मा को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया गया। शर्मा की पदोन्नति होने पर ब्राह्मण समाज द्वारा अभिनंदन किया गया।