पोलायकलां। 16 दिसंबर को मध्यप्रदेश कांग्रेस के द्वारा 780 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई जिसमें शाजापुर जिले के शुजालपुर ब्लॉक को छोड़कर सभी ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किये गए। जिसमें पोलायकलां ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र जेसीबी, प्रदेश सचिव के पद पर विनोद मालवीय को नियुक्त किया गया। नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष व प्रदेश सचिव का नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार व वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेमनारायण मरेठिया मोहन लाल विजयवर्गीय रघुनंदन सिह डोडिया के साथ महेश नेरावाले के द्वारा नगर परिषद मे साफा बाध माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा ईमानदारी से निभाउंगा और घरातल पर पहुंचकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगें क्योंकि प्रदेश नेतृत्व ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। वहा कांग्रेस के बड़े नेताओं ने सभी से समन्वय स्थापित कर सूची जारी की है मेरे द्वारा बूथ लेवल पर पहुंच करके संगठन को मजबूत करने का काम किया जायेगा संगठन को मजबुत करने मे कांग्रेस के हर कार्यकर्ता का सहयोग जरूरी है तभी यहो संभव हो पायेगा इस अवसर पर नगर पोलायकला के साथ आसपास के क्षेत्र से सेकडो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।