चित्तौडग़ढ़। मेवाड़ विश्वविद्यालय चित्तौडग़ढ़ की ओर से नवम् दीक्षांत समारोह का आयोजन शनिवार 20 दिसंबर 2025 को प्रातरू 10 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित महाराणा प्रताप सेमिनार हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय से विभिन्न संकायों में अध्ययन पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अशोक कुमार गदिया के संरक्षण में तथा बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट अकादमिक परिषद एवं समस्त फैकल्टी सदस्यों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में शिक्षा, उद्योग, पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति समारोह की गरिमा को और अधिक बढ़ाएगी।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. सी. डी. कुमावत ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आलोक हरलालकाए मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर(एमडी और सीएफओ) ग्रेटेक्स कॉर्पाेरेट सर्विसेज़ लिमिटेड, मुंबई स्थित सेबी.पंजीकृत कैटेगरी. मर्चेंट बैंकर(उद्योग क्षेत्र - मर्चेंट बैंकिंग, कैपिटल मार्केट्स, एसएमई आईपीओ एडवाइजरी एवं वित्तीय सेवाएँ) सम्मानित रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.डॉ.आलोक मिश्रा कुलपति, मेवाड़ विश्वविद्यालय तथा डॉ.अशोक कुमार गदिया, चेयरपर्सन मेवाड़ विश्वविद्यालयदीक्षांत समारोह का मार्गदर्शन करेंगे।
सम्माननीय अतिथि के तौर पर डॉ. शेषाद्रि चारीदृ प्रख्यात पत्रकार लेखक एवं राजनेता, लायन डॉ.राजू वी.मनवानी चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, केसल्स ग्रुप ऑफ कंपनीज, नवदीप निगम चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सीएमओ एवं चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर ग्रेटेक्स कॉर्पाेरेट सर्विसेज़ लिमिटेड होंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुसंधान एवं नवाचार की दिशा में किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला जाएगा।