दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया शहर में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक साथ तीन मंदिरों को निशाना बनाया और हजारों की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया, घटनाएं तरन तारन मार्ग मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, वनवासी मंदिर और ब्रह्मचारिणी अश्राम पचाकव टोरिया कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही हैं,अज्ञात चोरों ने ब्रह्मचारिणी अश्राम पचाकव टोरिया रेलवे क्रासिंग के पास स्थित मंदिर और तरन तारन मार्ग मंशापूर्ण हनुमान मंदिर,वनवासी मंदिर को निशाना बनाया, चोरों ने ताल, कुंदी काटकर लड्डू गोपाल मूर्ति, बर्तन और दानपात्र से नकदी चुरा ली,वहीं मंशापूर्ण हनुमान मंदिर से चोरों ने दानपात्र की राशि पर हाथ साफ किया। घटना की सूचना पर डायल 112 और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।