नीमच। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री र्मला भूरिया ने बुधवार को अपने नीमच प्रवास के दौरान टाउन हॉल नीमच में आयोजित जैविक हाट बाजार एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टालों का निरीक्षण किया और इस पहल की सराहना की
जैविक हाट बाजार में जिले के जैविक किसानों द्वारा उत्पादित जैविक फल, सब्जियां, अनाज, दालें, पापड़, विभिन्न प्रकार का शहद, जैविक खाद सहित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित मिट्टी के बर्तन, लाख की चूड़ियां, बैग, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, चॉकलेट, टोफू पनीर, किनोवा, रंगीन शिमला मिर्च सहित अनेक जैविक एवं हस्तशिल्प उत्पादों की स्टालें लगाई गईं।
इस अवसर पर बांस से निर्मित उत्पादों की स्टाल भी आकर्षण का केंद्र रही। किसान कमलशंकर विश्वकर्मा द्वारा निर्मित बांस का टूथब्रश विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित करता नजर आया।
प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया के साथ जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, मीना जायसवाल एवं निलेश पाटीदार ने भी जैविक हाट बाजार में विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया।
जैविक हाट बाजार एवं प्रदर्शनी में कृषि विभाग, कृषि मंडी समिति, उद्यानिकी विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भी विभागीय योजनाओं एवं उत्पादों से संबंधित प्रदर्शनियां लगाई गईं।