BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2025, 5:44 pm
BIG REPORT : एमएसएमई-डीएफओ इंदौर ने देवास में किया “आईपीआर” विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, एमएसएमई उद्यमियों ने लिया भाग, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय (एमएसएमई-डीएफओ), इंदौर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आईपीआर (बौद्धिक संपदा अधिकार) विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, देवास में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई उद्यमियों को विभिन्न ट्रेडमार्क, कॉपीराइट, डिजाइन की जानकारी प्रदान करना था।

सेमिनार में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, उद्योग प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के अनेक एमएसएमई उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र रतन सिंह डावर महाप्रबंधक थे। उन्होंने आईपीआर में एमएसएमई क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “एमएसएमई देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, और निर्यात क्षेत्र में इनकी सक्रिय भागीदारी से भारत की वैश्विक स्थिति और मजबूत होगी।”

सहायक निदेशक, एमएसएमई-डीएफओ इंदौर राज कुमार मोहनानी ने भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा उपलब्ध आईपीआर सहायता योजनाओं पर प्रस्तुति दी और बताया कि कैसे मंत्रालय की योजनाएँ लघु उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा करने में मदद करती हैं। इस अवसर पर डॉ आशिमा जोशी डायरेक्टर, प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट एवं लघु उद्योग भारती से समीर मुद्रा, सतीश मुकाती, प्रतीक गुप्ता, विजेंद्र, सुभाष शिंदे ने भी आईपीआर के बारे में जानकारी दी। इस दौरान राकेश सोनी, पेटेंट अटॉर्नी ने आईपीआर के कंपोनेंट्स जैसे ट्रेडमार्क, कॉपीराइट, पेटेंट एवं डिजाइन के रजिस्ट्रेशन और उससे जुड़े लाभों के बारे में जानकारी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE