शिवपुरी। जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के निर्देशन में शिवपुरी शहर के मनियर में आज आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शहर के मनियर क्षेत्र में आरोपी के घर से आबकारी विभाग ने अवैध शराब जप्त की है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी व्रत प्रभारी तीर्थ राज भारद्वाज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मनियर कॉलोनी में आरोपी के घर से 5 प्लेन पेटी, 5 मसाला पेटी, 2 वोल्ट कैन पेटी, 2 किंगफिशर कैन पेटी जप्त की है. जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रूपये बताई गई है। वहीं आरोपी विकास झा निवासी मनियर को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।