भोपाल। मध्य प्रदेश से बड़ी खबर है। डॉ मोहन यादव की कैबिनेट से तीन से चार मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। बताया जा रहा है कि दो साल के कार्यकाल की परफॉर्मेंस रिपोर्ट, आधार बनेगी। खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। वरिष्ठ विधायकों की भी मंत्रिमंडल में एंट्री हो सकती हैं।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की समीक्षा बैठक में परफॉर्मेंस रिपोर्ट सामने आई है। सूत्रों के हवाले से मंत्रियों के कामकाज का लेखा-जोखा सामने आया है। कुछ को अच्छे नंबर मिले है तो कुछ कमजोर निकले है। कमजोर परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन फिर से कामकाज की समीक्षा होगी। आपको बता दें कि अगले साल यानी 2026 में मोहन कैबिनेट का विस्तार होना है।