BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2025, 7:14 pm
KHABAR : स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 की तैयारियों को लेकर पीआईयू ने किया मनासा का जमीनी निरीक्षण, स्वच्छता में उत्कृष्ट रैंक बरकरार रखना लक्ष्य, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर  

Share On:-

मनासा। स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 की आगामी तैयारियों के मद्देनज़र उज्जैन संभाग के स्वच्छ भारत मिशन (2.0) पीआईयू द्वारा नगर परिषद मनासा का जमीनी निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण 17 दिसंबर 2025 को पीआईयू अधिकारी डॉ. हिमांशु शुक्ला के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

निरीक्षण के दौरान डॉ. शुक्ला ने नगर में संचालित स्वच्छता कार्यों, साफ-सफाई व्यवस्था एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए जा रहे नवाचारों का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद मनासा ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2023-24 में लगातार दो वर्षों तक उत्कृष्ट रैंक प्राप्त की है तथा भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में स्वच्छता के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी हो चुकी है।

राज्य के 75 नगरीय निकायों द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने से प्रदेश का गौरव बढ़ा है। इसी क्रम में उज्जैन संभाग के पीआईयू द्वारा इन नगरीय निकायों में स्वच्छता की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जमीनी निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी रविश कादरी, अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, स्वच्छता सभापति राजू माली एवं स्वच्छता निरीक्षक लोकेंद्र साधु के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर को स्वच्छता के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन दिलाने तथा आगामी सर्वेक्षण में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने को लेकर आवश्यक सुझाव, दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया गया।

इस अवसर पर जमादार धीरज धवन एवं स्वच्छ भारत मिशन की सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि धीरज विजयवर्गीय विशेष रूप से उपस्थित रहे। निरीक्षण उपरांत पीआईयू अधिकारी द्वारा नगर परिषद के स्वच्छता कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE