BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2025, 7:49 pm
NEWS : व्यावसायिक वाहन चालकों की आंखों की जांच, स्वास्थ्य शिक्षा भी दी जा रही, सिंहपुर से डुगला तक टोल प्लाजा पर हो रही नेत्र जांच, नेत्र रोगों की पहचान से सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश, पढ़े खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सडक सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राष्ट्रीय एंव राज्य राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर नैत्र सहायको के द्वारा नैत्र जांच की जा रही है। डॉ ताराचन्द गुप्ता मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय एंव राज्य राजमार्ग पर चलने वाले व्यवसायिक वाहनो के चालको एंव परिचालको की नैत्र जांच अभियान 13 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक चलाया जा रहा है। 

 उन्होने बताया कि राष्ट्रीय एंव राज्य राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर नैत्र सहायको की ड्यूटी लगाकर नैत्र जांच की जा रही है। उन्होने बताया कि नैत्र देखभाल, अच्छी दृष्टि व नैत्र रोगो के निवारक एंव उपचारात्मक उपायो एंव पहलूओ के महत्व के बारे मे चालको एंव परिचालको को स्वास्थ्य शिक्षा भी दी जारही है। 
डॉ पुनीत तिवारी, उपमुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी व नैत्र जांच अभियान नोडल अधिकारी ने बताया कि सिंहपुर, कपासन व जोजरो का खेडा गंगरार एंव कदमाली निम्बाहेडा, ओछडी, चित्तौडगढ तथा नारायण पुरा डुगला पर प्रतिदिन चालको एंव परिचालको की नैत्र जांच की जा रही है। 
 डॉ तिवारी में व्यावसायिक वाहनो के चालको एंव परिचालको जो राष्ट्रीय एंव राज्य राजमार्ग से गुजर रहे है, से नैत्र जांच अवश्य कराये जाने की अपील भी की है।

रोडवेज बस स्टेन्ड पर आयोजित हुआ नैत्र जांच शिविर-
रोडवेज, परिवहन एंव चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में रोडवेज बसस्टेन्ड पर शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में डॉ सुमन चौहान नैत्र विशेषज्ञ एंव मनीष मीणा नैत्र सहायक ने अपनी सेवाये दी। सीएमएचओ डॉ गुप्ता ने बताया कि रोडवेज के चालको एंव परिचालको के लिये विशेष शिविर आज आयोजित किया गया, जिसमे 45 चालको एंव परिचालको की जांच की गई। इस मौके पर खुशवन्त कुमार हिण्डोनिया, प्रबंधक प्रशासन नरेश कुमार बोरीवाल एवं प्रबंधक यातायात नितेश शर्मा एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE