चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मिशन लाइफ (Lifestyle for Environment)–2025 अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, चन्देरिया में गुरुवार को व्यापक पर्यावरण जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, चित्तौड़गढ़ के क्षेत्रीय कार्यालय एवं जिला पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय में पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार को बढ़ावा देना तथा सतत एवं जिम्मेदार जीवनशैली के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर बुधवार व गुरुवार को प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
चित्रकला प्रतियोगिता:
प्रथम – सुश्री संतोष कीर (कक्षा 12),
द्वितीय – सुश्री सिद्धिका आचार्य (कक्षा 7),
तृतीय – सुश्री देविका बंजारा (कक्षा 10)।
निबंध प्रतियोगिता:
प्रथम – सुश्री दिव्या लौहार (कक्षा 10),
द्वितीय – सुश्री फूलवती जटिया (कक्षा 9),
तृतीय – सुश्री निशा गवारिया (कक्षा 12)।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता:
प्रथम – अनिल प्रजापत (कक्षा 12),
द्वितीय – योगेश प्रजापत (कक्षा 11),
तृतीय – सत्यनारायण सैन (कक्षा 10)।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विनोद राठी, अनु कंवर राठौड़, शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक एवं अन्य शिक्षकगण ने विद्यार्थियों को पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई, वृक्षारोपण किया गया तथा विद्यार्थियों को कपड़े के थैले वितरित किए गए।
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय अधिकारी आशीष कुमार बौरासी ने सिंगल-यूज प्लास्टिक के परित्याग, जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता, पर्यावरण-अनुकूल परिवहन, कचरा पृथक्करण, पुनः उपयोग एवं रीसाइक्लिंग जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी और इनके नियमित पालन का आह्वान किया। अंत में सभी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
जिले में विभिन्न स्थानों पर भी आयोजन-
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं जिला पर्यावरण समिति की प्रेरणा से जिले की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों द्वारा भी पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल, शम्भूपुरा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं पर्यावरण संरक्षण शपथ।
बिरला सीमेंट वर्क्स द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नगरी में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता।
जीके सीमेंट वर्क्स द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मुरलिया (निम्बाहेड़ा) में पोस्टर, निबंध, प्रश्नोत्तरी एवं स्लोगन प्रतियोगिताएँ तथा वृक्षारोपण।
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा पुठोली स्थित उद्योग परिसर में ग्रीन वॉक एवं पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन।