शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम बराछ में एक महिला ने पड़ोसन को घर बुलाकर बंधक बनाया, उसके हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से मारपीट की और मोबाइल फोन व सोने के कान के झुमके छीन लिए।
पीड़िता किरण तिवारी (28 वर्ष) के अनुसार, आरोपी ललिता कहार ने अपने पुत्र-पुत्री के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सामान लौटाने की बात कही गई, लेकिन अब तक न मोबाइल मिला न जेवर। पीड़िता की शिकायत पर ब्यौहारी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।