अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में सामाजिक वातावरण बिगाड़ने एवं जैन (संत) समाज की धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला सामने आया है। मामले को जैन समाज में आक्रोश और विरोध को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने शेयर ब्रोकर्स विपिन पाटनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
फेसबुक और व्हाट्सएप पर टिप्पणी
दरअसल शेयर ब्रोकर्स विपिन पाटनी ने सोशल मीडिया फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप पर जैन संत के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जैन संत के खिलाफ टिप्पणी वायरल होने पर समाज में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित समाज के लोगों ने आरोपी के घर सामने पहुंचकर विरोध जताया।
विपिन पाटनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मामले को लेकर देर रात जैन समाज के सैकड़ों लोगों ने पाटनी के घर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। समाज के सैकड़ों लोग एक दर्जन सामाजिक संगठनों के साथ देर रात सिटी कोतवाली थाने पहुंचे। जैन पंचायत के आवेदन पर सिटी कोतवाली में शेयर ब्रोकर्स विपिन पाटनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।