BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2025, 2:15 pm
KHABAR : शिकायतों की माला पहन घुटनों के बल आईजी के पास पहुंचा किसान, टीआई पर लगाया एक लाख रुपए घुस लेने के बाद भी प्रताड़ित करने का आरोप, पढे़  अर्पित बोड़ाना की खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में बुधवार को एक किसान आवेदनों की माला पहनकर घुटनों के बल आईजी कार्यालय पहुंचा। आरोप लगाया कि शाजापुर जिले के एक टीआई ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपए वसूल लिए उसके बाद भी उसे फंसाने की धमकी दे रहे है। दूसरी ओर टीआई ने दिनेश को एक केस में आरोपी होने का दावा किया।


शाजापुर के पोलायकलां तहसील के गांव मुबारिकपुर निवासी दिनेश पिता अमर सिंह कीर ने बताया वह खेती ओर ड्राइवर का काम करता है। वह बुधवार दोपहर गले में आवेदन की माला पहनकर घुटने के बल देवास रोड स्थित आईजी कार्यालय पहुंचा। यहां सहायक पुलिस महानिरीक्षक पार्वती कनेश को शिकायत सौंप बताया कि दिनांक 30 जुलाई को अवन्तीपुर बडोदिया थाने के टीआई घनश्याम बैरागी के निर्देश पर पुलिसकर्मी बिना किसी अपराध उठाकर ले गए।थाने में कई घंटे बंद रख झूठे चोरी के केस में जेल भेजकर जीवन बर्बाद करने की धमकी दे एक लाख रुपए लेकर मोबाइल भी छीन लिया। 


छिपकर रहने को मजबूर,
दिनेश ने बताया कि घटना की उसने पूर्व में शाजापुर एसपी से लेकर आईजी कार्यालय तक कई शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बल्कि मुझे एवं मेरे रिश्तेदारों को फोन कर धमकाया जा रहा है। मे पत्नी बच्चे दहशत में ओर घर छोड़कर छिपने पर मजबूर हूँ, जिससे मेरी आजीविका भी समाप्त हो गई।अगर अब भी दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है ओर मुझे कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार टीआई और थाने के पुलिसकर्मी होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE