BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2025, 2:37 pm
KHABAR : जंगल पर कब्जा करने घुसे लोगों को वन अमले ने खदेड़ा, 15 जेसीबी से किए गड्ढे ताकि फिर से कब्जा ना हो सके, झोपड़ी और फसल में आग लगाने का आरोप, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। जिले के जंगलों में एक बार फिर अतिक्रमणकारियों की घुसपैठ सामने आई है। पट्टा मिलने की चाह में बार-बार वन भूमि पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। वन अमले ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया, इस दौरान कार्रवाई के दौरान वन भूमि पर बनी झोपडी में आग लग गई। अतिक्रमणकारी ने आरोप लगाया कि वन अमले ने आग लगाई है। डीएफओ ने आरोपों को झूठा बताया और कहा कि अतिक्रमणकारी ने आग खुद लगाई है।


आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान
खंडवा के भिलाईखेड़ा क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण की कोशिश को वन विभाग ने नाकाम कर दिया। वन अमले ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा और करीब 15 बुलडोजर की मदद से गड्ढे खुदवाकर कब्जे की तैयारी को विफल किया। अतिक्रमणकारियों का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान वन अमले ने उनकी फसल और झोपड़ियों में आग लगाई। वहीं, वन विभाग इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहा है। विभाग ने आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान भी कर ली है।


80 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया
डीएफओ राकेश कुमार डामोर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि बोरखेड़ा निवासी शंकर पिता मुकुंद ने आग लगाई है। मामले में पिपलौद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। वन विभाग के मुताबिक, पिछले साल भी इसी क्षेत्र में करीब 80 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया था। अभी फिलहाल वन विभाग की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों का साफ कहना है कि वन भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये लोग घने जंगल हरे-भरे पेड़ों को कटकर जंगलों को बर्बाद कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE