शाजापुर। शहरी हाईवे मा राज राजेश्वरी के समीप रोड पर अवैध अतिक्रमणकारियों ने दुकान लगाने शुरू कर दी थी। जिससे रोड पर आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जो दुर्घटना का कारण बन रहा था मामले में नगर पालिका को लंबे समय से शिकायत प्राप्त हो रही थी। जिसके बाद शुक्रवार को नगर पालिका राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाया गया नगर पालिका सीएमओ भूपेंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि शहरी हाईवे पर सड़क किनारे अतिक्रमण था जिसकी शिकायत मिली थी आज अतिक्रमण हटाया गया है।