BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2025, 4:59 pm
GOOD NEWS : पिपलिया मंडी नगर को किया गौरवान्वित, प्रकृति घाटिया बनीं सिविल जज, राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा में 9वीं रैंक, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने दी शुभकामनाएं, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलिया मंडी। नगर की होनहार बेटी कु. प्रकृति घाटिया ने राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिविल जज पद पर चयनित होकर नगर को गौरवान्वित किया है। उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 9वीं रैंक प्राप्त कर पिपलिया मंडी का नाम रोशन किया है। कु. प्रकृति घाटिया, नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी स्व. फकीरचंद घाटिया एवं मोहनबाई घाटिया की पौत्री तथा सुनील घाटिया एवं आशा घाटिया की सुपुत्री हैं।

यह पिपलिया मंडी नगर के लिए विशेष गौरव का विषय है कि नगर से पहली बार किसी बेटी ने न्यायिक सेवा में चयनित होकर सिविल जज बनने का इतिहास रचा है। उनकी इस उपलब्धि से नगरवासियों में हर्ष का माहौल है और सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी कु. प्रकृति घाटिया के सिविल जज पद पर चयनित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रकृति की यह सफलता न केवल पिपलिया मंडी बल्कि पूरे विधानसभा क्षेत्र और जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने बिटिया प्रकृति और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE