BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2025, 5:06 pm
KHABAR : अल्हेड के विद्यार्थियों को मिलेगा हवाई सफर का अवसर, 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर प्राचार्य कराएंगे दिल्ली-भोपाल विमान यात्रा, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। शासकीय हाई स्कूल अल्हेड में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उद्देश्य से विद्यालय के प्राचार्य राधेश्याम धाकड़ ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने 19 दिसंबर को प्रार्थना सभा में घोषणा की कि बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को दिल्ली से भोपाल तक हवाई यात्रा कराई जाएगी।

प्राचार्य ने बताया कि अल्हेड से दिल्ली, दिल्ली से भोपाल तथा पुनः अल्हेड लौटने तक का समस्त व्यय वे स्वयं वहन करेंगे। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को दिल्ली में लाल किला, कुतुब मीनार, इंडिया गेट का भ्रमण कराया जाएगा तथा मेट्रो यात्रा का अनुभव भी कराया जाएगा। वहीं भोपाल में विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री निवास, बड़ा तालाब, चिड़ियाघर एवं बिरला मंदिर सहित प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, यदि कोई विद्यार्थी कक्षा दसवीं की प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करता है, तो उसे 51 हजार रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी अल्हेड की एक छात्रा ने प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था।

प्राचार्य की इस घोषणा से विद्यालय के छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है और सभी विद्यार्थी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने के लिए पूरी लगन से अध्ययन में जुट गए हैं। उक्त जानकारी गणित शिक्षक राजीव नागदा द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE