BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2025, 5:12 pm
KHABAR : लिटील आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल नाहरगढ़ का वार्षिकोत्सव आयोजन, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतिया, देशभक्ति और सांस्कृतिक गितो पर दी मनमोहक, पढे़ ललीत धाकड़ की खरब 

Share On:-

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गांव नाहरगढ के लिटील आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव 2025 अपने निराले अंदाज में सम्पन्न हुआ। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंदसौर ग्रामीण एसडीओपी किर्ति बघेल,  कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार कयामपुर रमेश मसारे, विशेष अतिथि पशु-चिकित्सक रिना धाकड़,  महावीर जैन संस्थापक अध्यक्ष यंग मिडिया क्लब मंदसोर, युवा पत्रकार देवेन्द्र मोर्य, विशेष प्रतिभा सुप्रसिद्ध गायक कलाकार आशीष मराठा, विशेष आमंत्रित अतिथि सैनिक परिवार नाहरगढ़ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार ने स्वागत सम्मान किया। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ वार्षिकोत्सव आयोजन की विधिवत शुरुआत की गई। मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा उपस्थित विधार्थियों व जनसमूह को सम्बोधित किया गया। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है और अभिभावकों को मोबाइल से बच्चो की दूरी के बारे में प्रेरक जानकारी दी। छात्रों ने सरस्वती वंदना के बाद रंगारंग सांस्कृतिक गीतों व नाटक की प्रस्तुतियां दी। राजस्थानी लोक नृत्य, देशभक्ति नाटक और समसामयिक विषयों पर आधारित मूक अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिय। सैनिक परिवार नाहरगढ़ द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया गया, जिसकी उपस्थित सभी के द्वारा सराहना की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढकऱ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें नृत्य, गीत, संगीत, नाटक एवं सामाजिक परिवेश को छुते प्रस्तुति जब नृत्य के माध्यम से मंच पर प्रदर्शित हुई तो विस्मित हो देखते ही रहे। सभी ने इस आयोजन की प्रशंसा की। उपस्थितजन तालियों की गडगड़़ाहट ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन बढ़ाया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल स्टाफ का महत्व पूर्ण योगदान रहा, कार्यक्रम का संचालन स्कुल मैनेजमेंट हेड ज्योति प्रजापति ने किया। अंत में संस्था प्रधान वासुदेव शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE