BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2025, 5:19 pm
KHABAR : जिले के इस स्कूल के छात्र करेंगे हवाई सफर दिल्ली से भोपाल तक, नीमच के इतिहास में प्राचार्य द्वारा शानदार पहल, पढे़ मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। जहां शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के प्रोत्साहन के लिए मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा स्कूटी, लैपटॉप, साइकिल वितरण निशुल्क पुस्तिका जैसी भिन्न-भिन्न योजनाओं के द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करने का सरकार कार्य कर रही है वहीं दूसरी वह उसी कड़ी में जिले में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ने वाले प्राचार्य राधेश्याम धाकड़ द्वारा एक शानदार पहल करते हुए मनासा तहसील के अल्हड़ गांव में आपके द्वाराशासकीय हाई स्कूल अल्हेड में कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करने ,श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के उद्देश्य से विद्यालय के प्राचार्य द्वारा आज 19. दिसम्बर को प्रार्थना सभा में घोषणा की गई है कि बोर्ड परीक्षा कक्षा दसवीं में जो भी विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित करेंगे उन समस्त विद्यार्थियों को प्राचार्य अपने स्वयं के व्यय से दिल्ली से भोपाल वायुयान से यात्रा करवाएंगे।   


अल्हेड से दिल्ली तक तथा दिल्ली से भोपाल और पुनः अल्हेड आने तक का समस्त खर्चा प्राचार्य धाकड़ द्वारा वहन किया जाएगा। दिल्ली में विद्यार्थियों को लाल किला, कुतुब मीनार, इंडिया गेट तथा मेट्रो का सफर कराया जाएगा तथा भोपाल में भी बच्चों को मुख्यमंत्री निवास, बड़ा तालाब, चिड़ियाघर तथा बिडला मंदिर आदि स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। उक्त सभी व्यय प्राचार्य द्वारा वहन किया जाएगा। गत वर्ष भी अल्हेड की एक छात्रा ने कक्षा दसवीं की प्रदेश स्तरीय मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया था। इसी प्रकार इस वर्ष कोई भी विद्यार्थी प्रदेश स्तरीय मेरिट में स्थान प्राप्त कर अल्हेड का नाम रोशन करेगा उसे 51000 (इक्यावन हजार) नगद इनाम दिया जाएगा। उक्त घोषणाओं से शासकीय हाई स्कूल अल्हेड के छात्र छात्राएं काफी उत्साहित है और सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने के लिए मेहनत में लग गए हैं उक्त जानकारी गणित शिक्षक श्री राजीव नागदा द्वारा दी गई।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE