BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2025, 5:32 pm
KHABAR : सांसद गजेंद्र पटेल के नाम से सहकारिता विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, यूवकों ने पुलिस को की शिकायत, पढे़ अबरार पठान की खबर  

Share On:-

खरगोन। महेश्वर में शुक्रवार को खरगोन जिले की बड़वाह, महेश्वर, कसरावद तहसील के युवकों ने थाना प्रभारी दीपक यादव के नाम अजय मंसौरे के द्वारा ठगी करने को लेकर आवेदन दिया। युवको को खरगोन बड़वानी सांसद गजेंद्र पटेल के नाम से सहकारिता विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर महेश्वर ब्लाक के ग्राम छोटी खरगोन के युवक अजय पिता हरिराम मंसौरे द्वारा बहला फुसलाकर नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से एक एक लाख रुपए की वसूली कर ली गई एवं अभी तक उन्हें कोई नौकरी नहीं दी गई। युवकों ने  राशि का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किया है और कुछ नगद राशि भी अजय मंसौरे को दी है। वही अजय मंसौरे ने युवकों से कहा था कि नौकरी लगने के बाद और रुपए देना पड़ेंगे। जिस पर युवकों ने किसी ने एक लाख तो किसी ने पच्चीस हजार तो किसी ने पचास हजार ऑनलाइन फोन पे के माध्यम से ट्रांजैक्शन कर दिया। रुपए लेने के बाद करीब सात से, आठ महीने बीतने के बाद भी युवकों को जब नौकरी नहीं मिली तो युवक अपने आप को ठगा हुआ महसूस करने लगे तब उन्होंने अपना पैसा वापस मंगा तो अजय मंसौरे द्वारा उन्हें धमकाया जा रहा है जिसे लेकर आज सभी युवकों ने मिलकर थाना प्रभारी मंडलेश्वर के नाम आवेदन दिया। अब देखने वाली बात होगी कि  अजय मंसौरे पर कार्रवाई होती है या नहीं और क्या इन बेरोजगार युवाओं को उनके द्वारा दी गई राशि वापस मिलेगी, क्या ठग युवक को जेल की हवा खानाखाना पड़ेगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE