BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2025, 5:41 pm
BIG NEWS : मंत्री विजय शाह द्वारा लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं की जांच कराने के बयान का भोपाल में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, शाह के बंगले का घेराव, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं की जांच कराने के बयान का लगातार विरोध हो रहा है। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी के नेतृत्व में आज भोपाल में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।


प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मंत्री विजय शाह के बंगले का घेराव करने जा रही महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रेडक्रॉस चौराहे पर बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

 

पुलिस ने गिरफ्तार किया, वापस पीसीसी छोड़ा
प्रदर्शनकारी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रेडक्रॉस हॉस्पिटल के सामने से गिरफ्तार कर पुलिस वैन में भर लिया। थोड़ी देर बाद पुलिस वैन से ही महिला कांग्रेस नेत्रियों को पीसीसी छोड़ दिया।

 

कार्रवाई नहीं होती इसलिए कर रहे अपमानरू रीना
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी ने कहा- विजय शाह जो महिलाओं के लिए जो शब्द बार-बार निकालते हैं उसकी समझाइश देने के लिए हम और हमारी महिला कांग्रेस की बहनें उनके बंगले पर जा रहे थे। पिछले पांच दिनों से महिला कांग्रेस प्रदेश भर में उनके पुतले जला रही है, लेकिन उनके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनकी हिम्मत इसलिए बढ़ती है, क्योंकि वो पहले भी कई बार हमारे देश की बेटियों को अपमानित कर चुके हैं। तब भी उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE