BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2025, 6:07 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- नीमच जिले में 316 मां की बगिया का कार्य प्रारंभ, स्‍व सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अपने खेतों में लगा रही है फलदार पौधो की बगियां, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव के मार्गदर्शन में स्‍व सहायता समूह की महिलाओं को अतिरिक्‍त आय उपलब्‍ध कराने के लिए श्श्एक बगिया मां के नामश्श् के तहत फलदार पौधे लगाने के कार्य स्‍वीकृत किए गये है। प्रत्‍येक महिला को फलदार पौधो की श्श्एक बगिया मॉं के नामश्श् के लिए 2.63 लाख की राशि स्‍वीकृत की गई है। इसमें हितग्राही अपनी बगिया में पौधो की सुरक्षा पोल एवं वायरफेसिंग लगाकर बगिया को सुरक्षित कर रहे है। अब तक जिले की स्‍व- सहायता समूह की 316 महिलाओं ने अपने खेतों में फलदार पौधो का रोपण कर लिया है।

ग्राम रेवली देवली निवासी जय भोलेनाथ स्‍व-सहायता समूह से जुड़ी महिला मीना नागदा ने भी अपने खेत में संतरा के फलदार पौधे रोपकर , एक बगिया मां के नाम तैयार की है। इसके लिए मीना नागदा को शासन की ओर से 2.63 लाख की राशि भी मिली है। जिससे उसने अपने खेतों में वायर फेसिंग एवं पोल लगाकर पौधो की सुरक्षा बाड़ तैयार की है। एक बगियां मॉ के नाम मिली इस मदद के लिए मीना नागदा मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव को धन्‍यवाद दे रही है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE