दतिया। मध्य के दतिया में शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर दतिया विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन मध्य प्रदेश सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व ग्रहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहे, सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा के द्वारा की गई एवं सम्मेलन के मुख्य वक्ता के रूप में चंद्रेश गुप्ता उपस्थित रहें, सम्मेलन का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी के द्वारा किया गया, सम्मेलन में दतिया विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता विधानसभा के भाजपा जिला पदाधिकारी विधानसभा के सभी जनप्रतिनिधि विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष और मंडलों के पदाधिकारी और मंडलों के अंतर्गत आने वाले सभी बूथ केन्द्रो की समितियों के बूथ अध्यक्ष मंत्री बीएलए 2 सहित बूथ समिति के सदस्य पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद रहे।