BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2025, 6:31 pm
NEWS : 49वें खान सुरक्षा सप्ताह के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में वंडर सीमेंट की भट्टकोटडी एवं धनोरा लाइमस्टोन माइन्स पुरस्कृत, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। खान सुरक्षा निदेशालय उदयपुर क्षेत्र के तत्वाधान में आयोजित 49वें खान सुरक्षा सप्ताह के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के दौरान वंडर सीमेंट की भट्टकोटडी लाइमस्टोन माइन्स को ओवरऑल द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। वंडर सीमेंट की भट्टकोटडी एवं धनोरा लाइमस्टोन माइन्स को विभिन्न श्रेणियों में कुल 8 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वंडर सीमेंट लि. के यूनिट हेड नितिन जैन ने माइन्स विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही भविष्य में भी खान सुरक्षा तथा खनिज संरक्षण के क्षेत्र में निरन्तर बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।


कार्यक्रम हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की जावर माइन्स में आयोजित किया गया। जिसमें खान सुरक्षा महानिदेशालय, उदयपुर के उप महानिदेशक (उत्तर पश्चिमी अंचल) आर टी मंडेकर द्वारा वंडर सीमेंट लि. के सहायक उपाध्यक्ष (माइन्स) ओ. पी. राजपुरोहित सहित माइन्स विभाग के प्रतिनिधियों को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में डीजीएमएस के अन्य पदाधिकारी गण विभिन्न माइन्स के एजेंट, ओनर, मैनेजर एवं श्रमिक गण उपस्थित थे। 


उल्लेखनीय है कि वंडर सीमेंट लि. को खान सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के कई महत्वपूर्ण पुरस्कारों से खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जाता रहा हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE