BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2025, 7:23 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम- मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के तहत फैजान की हुई सफल सर्जरी, अब सुन और बोल सकेगा बालक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के निर्देशन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम तहत 0 से 18 वर्ष के वंचित बच्चों को उपचार लाभ प्रदान करने के लिए विशेष अभियान एवं गहन सर्वे जिले में किया गया हैं।

इसी क्रम में जावद तहसील के ग्राम तारापुर निवासी 04 वर्ष वर्षीय फैजान, जो कि जन्म से ही सुन एवं बोल नही सकता था। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम तहत फैजान के काक्लियर इम्पलांट के लिए राशि 6.50 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई।इन्दौर के शासन मान्यता प्राप्त निजी चिकित्सा महाविद्यालय में फैजान की सफल सर्जरी कर काक्लियर इम्पलांट करवाया गया। अब फैजान सुन और बोल सकेगा।

फैजान के माता पिता ने सोचा भी नहीं था, कि फैजान का इतना महंगा उपचार करा पायेंगें, लेकिन शासन की यह योजना वरदान साबित हुई और सफल उपचार पाकर बच्चों के परिजन बहुत खुश हैं।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत 0 से 18 वर्ष के सभी बच्चों की जन्मजात विकृतियों की सर्जरी मान्यता प्राप्त निजी एवं शासकीय अस्पतालो में निःशुल्क कराई जाती हैं।

कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्‍यम से समय-समय पर वंचित बच्चों के परीक्षण एवं उपचार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE