मंदसौर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), मंदसौर द्वारा पुरुषों के लिए घरेलू वायरिंग की 30 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण योजना प्रारंभ की जा रही है। यह प्रशिक्षण संभावित रूप से 25 दिसंबर से शुरू होगा।
संस्थान प्रबंधक ने बताया कि 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र अपना पंजीकरण कराएं, ताकि उनका स्थान सुरक्षित किया जा सके। पंजीकरण के समय अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, समग्र आईडी, अंतिम शैक्षणिक अंकसूची तथा बैंक खाते का विवरण (फोटो प्रति) साथ लेकर आएं।
प्रवेश एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी),
स्थान: सर्किट हाउस के पहले, नई आबादी पुलिस थाने के पास, मंदसौर।
मोबाइल नंबर: 6269058449, 7999852839, 9111858590, 8435806297
समय: प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक (कार्यालयीन समय)