BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2025, 1:25 pm
NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 बोर दो नाल बंदूक के साथ आरोपी चढा हत्थे, हथियार उपलब्ध करवाने वाले को भी दबोचा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने 12 बोर दो नाल बंदूक के साथ आरोपी ईशाक खान उर्फ मेढ़क उर्फ राजा और अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाले राजु खान को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गत रविवार को कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने अवैध पिस्टल और 3 कारतूस के साथ आरोपी सद्दाम उर्फ भोला उर्फ सफीक खा पुत्र रईस खान निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेड़ा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सद्दाम ने बताया कि लगभग छह महीने पहले उसने बारह बोर दो नाल बंदूक राजु खान निवासी सादलखेड़ा से खरीदकर ईशाक खान उर्फ मेढ़क उर्फ राजा पुत्र नन्ने खान (उम्र 35 वर्ष, निवासी इंद्रा कॉलोनी निम्बाहेड़ा) को उपलब्ध कराई थी।

अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के मार्गदर्शन, डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन और थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा राम सुमेर मीणा के निर्देश पर थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा की टीम- एएसआई अम्बालाल, सुरज कुमार, हैड कांस्टेबल हरविंदर सिंह, कांस्टेबल रणजीत, राकेश, रामचंद्र और विजय सिंह ने आवश्यक अनुसंधान किया।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम इंद्रा कॉलोनी निम्बाहेड़ा पहुंची, जहां पड़ोसियों और मुखबिरों से पता चला कि ईशाक खान कुछ समय पहले भैरूखेड़ा के जंगलों की तरफ शिकार खेलने गया था। पुलिस जाप्ता तत्काल भैरूखेड़ा पहुंची और आरोपी ईशाक खान को 12 बोर दो नाल बंदूक के साथ पकड़ लिया। इसके बाद नियमानुसार बंदूक जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

अनुसंधान के दौरान अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाले राजु खान पुत्र हुसैन खान, निवासी सादलखेड़ा को भी गिरफ्तार किया गया और पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। आरोपियों से अवैध हथियारों के संबंध में अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE