BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2025, 3:02 pm
KHABAR : भोपाल मंडल में मेमो ट्रेन में किराया भेदभाव, यात्रियों से वसूला जा रहा एक्सप्रेस किराया, गंभीर अनियमितता को लेकर रेल बोर्ड अध्यक्ष से मांगा जवाब, पढे़ अलीम डायर की खबर 

Share On:-

अशोकनगर। देश की पहली एसी मेमू ट्रेन में यात्रियों के साथ किराया को लेकर बड़ा भेदभाव सामने आया है। गुना स्टेशन से टिकट लेने पर जहां यात्रियों से साधारण पैसेंजर का किराया लिया जा रहा है, वहीं मावन, पगारा, पीलीघाट, शाढोरा, अशोकनगर, ओर, हिनोतिया, रतवास, पिपरई, गुनेरू, बामोरी, मुंगावली से लेकर बीना स्टेशन तक यात्रियों से इसी मेमू ट्रेन में एक्सप्रेस श्रेणी का किराया वसूला जा रहा है।


यह मामला ट्रेन संख्या 11603/11604 बीना-कोटा / कोटा-बीना मेमू ट्रेन से जुड़ा है। जबकि यही ट्रेन गुना से रुठियाई, शालपुरा, बारां होते हुए कोटा तक साधारण पैसेंजर किराये पर संचालित की जा रही है। इस विरोधाभास ने यात्रियों में भारी रोष पैदा कर दिया है।


सामाजिक कार्यकर्ता सुनील आचार्य ने इस गंभीर अनियमितता को लेकर रेल बोर्ड अध्यक्ष (नई दिल्ली), पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक (जबलपुर) तथा रेल मंडल प्रबंधक (भोपाल) को पत्र लिखकर जानकारी और स्पष्टीकरण मांगा है।


आचार्य ने बताया कि दोनों मेमू ट्रेनें पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर जोन के अंतर्गत संचालित हैं। इसके बावजूद भोपाल मंडल की हठधर्मिता के चलते मावन से बीना तक यात्रियों से महीनों से एक्सप्रेस किराया वसूला जा रहा है, जबकि कोटा मंडल (जो इसी जबलपुर जोन में आता है) रुठियाई से कोटा तक साधारण पैसेंजर किराया ही ले रहा है।


उन्होंने सवाल उठाया कि जब दोनों मंडल एक ही जोन के अंतर्गत आते हैं तो यात्रियों के साथ यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है। भोपाल मंडल द्वारा अधिक किराया वसूलना न केवल नियमों के विरुद्ध है, बल्कि यात्रियों की जेब पर सीधा हमला भी है।


आचार्य ने मांग की है कि जिन यात्रियों से गलत तरीके से एक्सप्रेस किराया वसूला गया है, उनकी राशि तत्काल वापस की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस गंभीर मामले की जानकारी दिए जाने के बावजूद वरिष्ठ और संबंधित अधिकारियों द्वारा अनदेखी किया जाना उनकी लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी को दर्शाता है।


उन्होंने स्पष्ट किया कि रेल प्रशासन द्वारा मेमू ट्रेनों का संचालन देशभर में साधारण टिकट पर किया जाता है, लेकिन भोपाल मंडल में यात्रियों से दिनदहाड़े अधिक किराया वसूलना एक अनोखा और निंदनीय उदाहरण है।


आचार्य ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो इस मामले को माननीय रेल मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद के संज्ञान में लाया जाएगा। साथ ही उन्होंने यात्रियों के साथ खिलवाड़ करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी त्रुटियों की पुनरावृत्ति न हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE