नीमच। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 58वें प्रांत अधिवेशन को लेकर नीमच नगर इकाई द्वारा आधिकारिक पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया। यह प्रांत अधिवेशन 28 से 30 दिसंबर तक रतलाम में आयोजित होगा।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर एबीवीपी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अधिवेशन की तैयारियों को लेकर उत्साह व्यक्त किया। अधिवेशन में प्रदेशभर से विद्यार्थी प्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सहभागिता करेंगे, जहां शैक्षणिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर मंथन किया जाएगा।
एबीवीपी नीमच नगर इकाई ने बताया कि यह अधिवेशन छात्र हित, राष्ट्र निर्माण एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अधिवेशन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।