BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2025, 4:07 pm
KHABAR : मनासा में जमीन विवाद ने लिया भयावह रूप, महिला ने एसपी अंकित जायसवाल से लिखित आवेदन सौंप लगाई न्याय की गुहार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के मनासा क्षेत्र में जमीन विवाद लगातार गंभीर होता जा रहा है। रामपुरा नाका, काछी मोहल्ला निवासी मांगीबाई पति लेखराज ने अपनी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे, फर्जी नामांतरण और जान से मारने की धमकियों को लेकर पुलिस अधीक्षक नीमच को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता मांगीबाई के अनुसार हासपुरा रोड स्थित उसकी कृषि भूमि शासकीय अभिलेखों में उसके नाम दर्ज है और वर्षों से उसके कब्जे में रही है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि प्रद्युम्न सिंह सहित अन्य आरोपितों के इशारे पर भूमि पर कब्जे की कोशिश की जा रही है तथा आए दिन गाली-गलौच करते हुए पूरे परिवार को गोली मारने तक की धमकियां दी जा रही हैं।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि करीब साढ़े तीन बीघा कृषि भूमि का बिना वैधानिक प्रक्रिया अपनाए फर्जी तरीके से नामांतरण करवा लिया गया है। मांगीबाई का कहना है कि पूर्व में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। 

पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ तत्काल प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE