कसरावद। पुराने जमाने में मनोरंजन के सीमित साधनों में एक साधन सर्कस भी हुआ करता था। जिसमें कलाकार अपने जोखिम से भरे हुए हैरत अंगेज, करतब दिखा कर दर्शकों का मनोरंजन किया करते थे लेकिन नए जमाने के साथ नए मनोरंजन के साधन इजाद होते गए और लोगो को घर पर ही मनोरंजन के साधन उपलब्ध होने के चलते सर्कस की लोकप्रियता कम हुई अपने बड़े बजट ओर भारी लाव लश्कर के खर्च को वहन ना करने के कारण सर्कस पूरी तरह से बन्द हो गए हे ओर इनमें काम कर अपनी आजीविका चलाने वाले कलाकार अब गांवों कस्बों एवं शहरों में जाकर अपनी कला का प्रदर्शन कर अपनी आजीविका चलाने पर मजबूर है। ऐसे ही इन दिनों कसरावद नगर में छत्तीसगढ़ से आए विशाल ओर एक लड़की रानू अपने करतब दिखा रहे है। जिसमें लड़की रानू जमीन, से कई फिट ऊपर दो खंभों के बीच बनी हुई रस्सी पर चलती है। वही अपने शरीर को बैलेंस कर इस रस्सी पर डांस करती हुई नजर आती हे। जिसे नगर के लोग बड़ी संख्या में देख रहे है। वही, लोग इन कलाकारों को प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित करते हुए नजर आ रहे है ।