BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2025, 4:30 pm
KHABAR : जिला प्रशासन नीमच की सार्थक पहल, नीमच के जैविक हाट बाजार में निरंतर बढ़ रही है नागरिकों की भागीदारी, जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध होने से खुश हैं जैविक किसान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में जिला प्रशासन की पहल से प्रत्येक शनिवार को दशहरा मैदान पर जैविक हाट बाजार का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य जैविक उत्पादों को बढ़ावा देना, किसानों को सीधा विपणन मंच उपलब्ध कराना तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद सुलभ कराना है। जैविक हाट बाजार में अब नीमच जिले के नागरिकों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। यहां शुद्ध एवं प्रमाणिक जैविक फल, सब्जियां एवं दैनिक उपयोग के उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध हो रहे हैं। जैविक उत्पादक किसानों को इस हाट बाजार के माध्यम से बेहतर विपणन सुविधा, प्रत्यक्ष उपभोक्ता संपर्क तथा उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है, जिससे उनकी आय में भी सकारात्मक वृद्धि हो रही है। दशहरा मैदान स्थित जैविक हाट बाजार में विश्वकर्मा कृषि फार्म, भाटखेड़ी के प्रगतिशील किसान कमलाशंकर विश्वकर्मा द्वारा तैयार बांस से बने जैविक टूथब्रश उपभोक्ताओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। यह नवाचार पर्यावरण संरक्षण एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का उत्कृष्ट उदाहरण है। जैविक हाट बाजार में जैविक फल एवं सब्जियों के प्रति उपभोक्ताओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है। एक ही स्थान पर विविध जैविक उत्पाद उपलब्ध होने से किसान और उपभोक्ता दृ दोनों ही वर्ग संतुष्ट एवं उत्साहित हैं। जिला प्रशासन द्वारा किया गया यह प्रयास नीमच जिले में स्वस्थ जीवनशैली, कृषि नवाचार एवं स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE