मंदसौर। मंदसौर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 62 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मंदसौर जिले सहित अन्य राज्यों में लंबे समय से फरार थे। सभी को न्यायालय में पेश किया गया है।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल एवं गरोठ एएसपी हेमलता कुरील के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों द्वारा चलाया गया।
अभियान से पूर्व की समीक्षा में सामने आया कि जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 588 आरोपी फरार थे, जिनमें 226 स्थायी वारंटी शामिल हैं।
थानेवार कार्रवाई में कोतवाली, नई आबादी, वायडी नगर, मल्हारगढ़, पिपलियामंडी, नारायणगढ़, दलौदा, अफजलपुर, नाहरगढ़, भावगढ़, सीतामऊ, सुवासरा, शामगढ़, गरोठ एवं भानपुरा थाना क्षेत्रों से कुल 62 आरोपियों को पकड़ा गया।
एसपी विनोद कुमार मीना ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।