पोलायकला। किसानों को समृद्ध और उच्च गुणवत्ता के खाद बीज से संबंधित जानकारी देने व बाजार के माध्याम से सभी वस्तुए मिल जाए इसके लिए पोलायकला मे इफको बाजार के शुभारंभ के साथ किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य व विशेष अतिथि के रूप मे ओपी गुप्ता डी ई पी शाजापुर कोमल डाहके सी ईं ओ शाजापुर महेन्द्र पटेल एफओ इफको शाजापुर राजेश यादव इन्दौर रामराज्य ग्वाल उज्जैन सम्मिलित हुए किसानो को संगोष्ठी के माध्यम से बाजार की जानकारी देते हुए बताया कि ने आज किसानों को निम्न गुणवत्ता वाली दवाइयां के साथ खाद उपलब्ध हो रहा है जिससे किसानो को परेशानी के साथ आर्थिक रूप से भी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है परंतु सोसाइटियों के माध्यम से इफको के द्वारा सभी प्रकार के खाद दवाईया बजार के माध्यम से उपलब्ध रहेंगी। किसान सेवा सहकारी संस्था मे बाजार के माध्यम से खरीद सकते हैं लगातार मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा किसानों के हितों में सोसाइटियों के माध्यम से अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है जिनका लाभ किसानों को मिल रहा है सभी अधिकारियो द्वारा उच्च उच्च गुणवत्ता के खाद बीज और खेती से संबंधित विस्तार से बताया गया साथ ही संस्था प्रबंधको के द्वारा भी किसानो को समझाइश दी गई इस कार्यक्रम में किसानों से संवाद का आयोजन किया गया था सेवा सहकारी समिति पोलायकला के के साथ सेवा सहकारी समिति अवंती बड़ोदिया के साथ आसपास के किसान सम्मिलित हुए इस अवसर बलवंत सिंह भवर प्रहलाद सिंह दशहरिया जगन्नाथ राघव संस्था प्रबधड रामसिंह वर्मा सहित किसान कर्मचारी उपस्थित रहे।