BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2025, 6:35 pm
KHABAR : रतलाम जिले के भ्रमण पर रही महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया ने किया खेल चेतना मेले का शुभारंभ, बच्चों को दिलाई शपथ, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री, मध्यप्रदेश शासन, निर्मला भूरिया रतलाम जिले के भ्रमण पर रहीं। उनके मुख्य आतिथ्य में जिले में खेल चेतना मेला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बच्चों को शपथ दिलाई गई तथा हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में बालक, बालिकाएं और महिलाएं उपस्थित रहीं।

भ्रमण के दौरान मंत्री भूरिया ने महिलाओं, बालिकाओं एवं शिशुओं की देखभाल से संबंधित विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया। रतलाम वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंतर्वासिनी महिलाओं से भेंट की तथा निर्देश दिए कि केंद्र पर आने वाली प्रत्येक महिला की विशेष काउंसलिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि महिलाएं बिना झिझक अपनी समस्याएं साझा कर सकें और उनका त्वरित निराकरण हो सके। साथ ही महिलाओं के अस्थायी आश्रय के साथ स्थायी आश्रय हेतु जिले में सुधार गृह खोलने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

इसके पश्चात मंत्री भूरिया ने सेवा भारती संस्था द्वारा संचालित शिशु गृह का निरीक्षण किया, बच्चों से मुलाकात की तथा संस्था के सदस्यों से चर्चा की। बेहतर कार्य के लिए संस्था की प्रशंसा भी की गई। इसके बाद शक्ति नगर, रतलाम स्थित निवेदिता बालिका गृह का निरीक्षण कर वहां निवासरत बालिकाओं से संवाद किया।

मंत्री ने संस्था अधीक्षक को निर्देश दिए कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए इनडोर गतिविधियों के साथ-साथ आउटडोर गतिविधियां भी कराई जाएं। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर बालिकाओं को आफ्टर केयर से जोड़कर रोजगार अथवा स्वरोजगार उपलब्ध कराने तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए।

भ्रमण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधौलिया, सहायक संचालक रविंद्र मिश्रा, भारती डांगी सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE