BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2025, 7:00 pm
KHABAR : ग्वालटोली व इंदिरा नगर क्षेत्र में पंहुच सीएमओ ने चौक किया कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर, भगवानपुरा चौराहे पर दुकानो के बाहर अतिक्रमण देख नोटिस देने के दिए निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। जब से नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने सफाई व्यवस्था मैं सुधार हेतु लगातार सुबह आकस्मिक भ्रमण प्रारंभ कर कर्मचारियों का हाजरी रजिस्टर चेक करना तथा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण प्रारंभ किया है तब से लापरवाह कर्मचारीयों में कार्यवाही का भय पैदा होकर वह मैदान में कार्य करते नजर आने लगे हैं ओर शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार भी दिखाई देने लगा है। 


शनिवार 20 दिसंबर को प्रातः मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया अचानक ग्वालटोली तथा इंदिरा नगर क्षेत्र में पहुंची और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ ही कर्मचारियों के हाजरी रजिस्टर चेक किये तथा उन्हें ड्यूटी समय में कार्यस्थल पर नियमित रूप से ड्रेस कोड में  मौजूद रहने के निर्देश दिए। 


इंदिरा नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के पश्चात सीएमओ श्रीमती बामनिया भगवानपुर चौराहा पहुंची ओर वहां दुकानों के बाहर पक्का अतिक्रमण देख नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अतिक्रमण कर्ताओ को नोटिस देने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि वह स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा ले अन्यथा अगली बार दुकान के बाहर रखा सामान जप्त कर लिया जाएगा। 


ग्रीन नेट के अंदर निर्माण करने के निर्देश - मुख्य नगर पालिका अधिकारी बामनिया ने प्रदूषण से बचाव हेतु भवन निर्माण करने वाले भू स्वामियों को ग्रीन नेट के अंदर निर्माण करने के निर्देश दिए एवं शहर के नागरिकों एवं व्यवसाइयों से अपने यहां डस्टबिन रखने एवं एकत्रित कचरे को कचरा गाड़ी में ही डालने का अनुरोध किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक व स्वच्छता निरीक्षक अविनाश घेँघट भी सीएमओ के साथ थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE