पोलायकलां। कहते हैं कठिन परिश्रम और हौसला बुलंद है तो मंजिल भी मिलती है इसी कहावत को चरितार्थ किया है शाजापुर जिले के पोलायकलां के तीन खिलाड़ियों ने जिन्होंने प्रदेश स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता मे अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करके राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बनाया है स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया 69 वी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर शाजापुर जिले के पोलायकला का एक बार फिर प्रदेश स्तर पर नाम रोशन हुआ है लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश के द्वारा जारी पत्र के माध्यम से 14 वर्षीय बालक वर्ग प्री तथा 17 वार्षिय बालक बालिका वर्ग प्री प्रतियोगता मे चयन होने पर खिलाडी प्रियांशु पिता देवराज कामलिया, विनायक पिता महेश खजुरिया व राजकुमार पिता दिनेश वर्मा का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन होने बस स्टेण्ड पोलायकलां पर खिलाडियो का देवराज कामलिया मुकेश नाना बन्टी अफ़सर पूर्व सिनियर भगवत मामा के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों के द्वारा जोरदार अतिशबाजी कर स्वागत किया गया यहां 7 जनवरी से 11 जनवरी तक तेलंगाना के बयाराम व छत्तीगढ़ मे होने वाली राष्ट्रीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता मे मध्यप्रदेश की 12 सदस्यीय टीम मे भाग लेकर अपनी कौशलता दिखायेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
खिलाड़ियों ने दिया माता पिता के साथ कोच को श्रेय
खिलाड़ियों ने इस पूरी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ अपने कोच को देते हुए कहा कि हमारे माता पिता ने खेल में रुचि को देखते हुए कदम कदम पर हमारा साथ दिया ओर कोच के द्वारा पूरी मेहनत और लगन के साथ हमारा हौसला बनाए रखा और लगातार हमें सभांग व प्रदेश स्तर पर सफलता दिलाई तभी जा करके हम आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं और हमें तेलंगाना व छत्तीसगढ़ मे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिला है इसका पूरा श्रेय हमारे माता-पिता के साथ हमारे कोच को जाता है हम निश्चित ही तेलंगाना बयाराम व छत्तीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करके एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।