देवास। विकासखंड कन्नौद में एक बगिया मां के नाम परियोजना के तहत परियोजना के हितग्राहियों को जनपद सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में हितग्राही को पौधे की देख रेख, आवश्यक मात्रा में दिया जाने वाला खाद, दवाई, सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग कार्य, पौधे को स्पोर्ट के लिए लकड़ी का सहारा देना, क्यारी बनाया, समय पर पानी देना, जलकुंड बनाया, नाडेप बनाया आदि तकनीकी बिंदुओं के साथ भुगतान की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी गई। प्रशिक्षण में हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण कर पौधे को जीवित रख परियोजना को सफल बनाने का संकल्प कराया गया। प्रशिक्षण में विकास खंड स्तरीय अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित थे।