खरगोन। शहर के स्वर्णकाल कॉलोनी स्थित अहीर स्वर्णकार समाज धर्मशाला में समाजजनों एवं क्षेत्र के रहवासियों द्वारा चल रहा जमीन विवाद गहराता जा रहा है। शनिवार को समाजजन कोतवाली पहुंचे। यहां क्षेत्र के कुछ लोगों की नामजद शिकायत करते हुए समाज की धर्मशाला को लेकर आए दिन विवाद करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
समाज के डॉ. शरद ङ्क्षदडोरकर ने बताया कि समाज की धर्मशाला पर वैधानिक कब्जा होने के बाद भी क्षेत्र के कुछ लोग आए दिन शिकायतें कर रहे है, जिससे नगर पालिका ने गत दिनों हस्तक्षेप किया था, जिसके बाद मामले का निराकरण हो चुका है, लेकिन फिर विवाद खड़ा किया जा रहा है, जिससे विवाद की स्थिति बन रही है। समाजजनों ने पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।