देवास। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला (शहर) एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी देवास द्वारा बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलना, देश के सबसे महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी कानून से महात्मा गांधी के नाम और उनके मूल्यों को मिटाने की सुनियोजित राजनीतिक साजिश है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार का यह कदम जनता के “काम के कानूनी अधिकार” को कमजोर करने वाला है। इसी के विरोध में गांधी प्रतिमा, भोपाल चौराहा देवास पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया गया।
इस अवसर पर प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को समर्थन दिया।